Kiski shah par

किसकी शह पर

हाथरस,
गुजरात,
उनायो,
कठुआ,
बहुत लंबी है सूची
आंतक और
बर्बरता की...

रेप किया
जीभ काट दी
गर्दन मरोड़ दी
रीढ़ की हड्डी तोड़ दी

अपराधियों ने सब 
आंतक,
बर्बरता की
पर किसकी शह पर

सामंती 
मर्दप्रधान
जातिवादी
मनुवादी
ढांचे की शह पर

जिसे हमसब सींचते हैं
रोज दर रोज
बजाय 
उखाड़ फेंकने के उसके....


-Gulshan Udham






Comments

Popular posts from this blog

Ratti masha tola

The Second order of signification: Roland Barthes

Krantijyoti Savitri Bai Phule